उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) लखनऊ में एसटीएफ ने एक महिला ठग को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि महिला ने दो कंपनियां खोलकर लोगों से 100 करोड़ से ज्यादा रुपयों की ठगी की है. जानकारी के मुताबिक, आज से दस साल पहले यानि 2013 में नीलम नामक महिला बहादुर खेड़ा में रहकर एक कंपनी में सेल्सगर्ल का काम करती थी
उसने 2013 में कुछ लोगों के साथ मिलकर एक कंपनी खोली. खुद वो उसकी निदेशक बन गई. इसके बाद उसने एक और कंपनी खोली उसने उस दौरान लोगों को कम रेट पर प्लॉट दिलाने और पैसा डबल करने का झांसा देकर 100 करोड़ से ऊपर की ठगी की. फिर फरार हो गई. लोगों ने जब थाने में नीलम और उसकी कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई, तो पुलिस ने कंपनी में काम करने वाले कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन नीलम उनके हाथ नहीं लग पाई
