ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ट्रैक्टर ट्रॉली में सवारी ढोने पर होगी कड़ी कार्रवाई

यूपी   (मानवीय सोच)  कानपुर में हुए ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है साथ ही लोगों से अपील की है कि ट्रैक्टर से सिर्फ कृषि का काम लिया जाए सवारियों को ढोने का काम न किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी की अपील पर यूपी के यातायात निदेशालय ने बड़ा निर्णय लिया है और ट्रैक्टर ट्रॉली से सवारियां ढोने पर रोक लगा दी और ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। यातायात निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिलों के एसपी व एसएसपी ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के साथ मिलकर 10 दिन का जागरुकता अभियान भी चलाए।

अफसरों को निर्देश दिया गया है कि जिले में माल वाहक वाहनों जैसे ट्रैक्टर ट्रॉली, डाला, डम्पर का सवारियां ढोने के लिए इस्तेमाल न होने दें।

कानपुर के साढ़-भीतरगांव मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में ग्रामीणों से भरी ट्र्रैक्टर-ट्रॉली पानी भरी खंती में जा गिरी। हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद खंती से सभी को बाहर निकाला जा सका। घटना देख और सुनकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए।

इसके पहले लखनऊ के इटौंजा में हुए सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में एक ट्रैक्टर ट्रॉली ट्रक से टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के कई लोगों की मौत हो गई थी।

Scroll to Top