ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अचानक से गिरा सरकारी स्कूल का छज्जा, तीन युवक दबे, एक की मौत

चंदौली  (मानवीय सोच)  सदर कोतवाली क्षेत्र के राजकीय विद्यालय डिघवट का छज्जा मंगलवार को गिर गया। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पहुंच कर आगे कार्रवाई में जुट गई।

सदर कोतवाली क्षेत्र के राजकीय विद्यालय डिघवट का जर्जर छज्जा मंगलवार को गिर गया। इसमें उक्त गांव निवासी नीरज (20), दिनेश (32) सत्येंद्र (23) दब गए। इसकी जानकारी होते ही गांव में कोहराम मच गया और लोग बचाव कार्य में जुट गए वही मौके पर पुलिस पहुंच कर भी आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से जेसीबी मंगवा कर मलबे को हटाने का कार्य तत्काल किया

लेकिन इसमें नीरज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दिनेश और सत्येंद्र को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं जानकारी होते ही एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह सदर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

घटना के बाद मची अफरा-तफरी
सदर कोतवाली क्षेत्र के डिघवट गांव में राजकीय विद्यालय का छज्जा गिरने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली सभी मौके पर पहुंच गए और उसकी सूचना तत्काल लिस को दी। जेसीबी मंगा कर किसी प्रकार मलबे को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी हुआ लेकिन इसमें नीरज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दिनेश और सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि तीनों एक साथ कहीं जा रहे थे जैसे ही दीवार के समीप से गुजरे की अचानक छज्जा उन पर गिर गया जिससे इसमें तीनों दब गए।

Scroll to Top