ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल-अखिलेश के गठबंधन पर कसा तंज

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रत्याशी सुधांशु त्रिवेदी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि यह दो युवाओं का गठबंधन है।

इनका अतीत, इनका भविष्य बता रहा

दरअसल, सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “यह दो युवाओं का अनोखा गठबंधन है, जिनकी अद्भुत विशेषताएं हैं। दोनों की उम्र 50 साल से ज्यादा है और दोनों युवा हैं। दोनों की खासियत यह है कि राहुल गांधी के पिता स्वर्गीय राजीव गांधी 400 सीटें लेकर आए थे, राहुल गांधी 44 पर रह गए।

साथ ही, मुलायम सिंह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “वहीं, मुलायम सिंह पहले कई पार्टियों को पलटा दिया और 2012 में स्पष्ट बहुमत से अपनी सरकार बनाई और सत्ता अखिलेश यादव को दी, जो सीटों को 57 पर ले आए। उनके इतिहास को देखते हुए उनका भविष्य साफ है।”

सात साल बाद साथ आए राहुल-अखिलेश

आगामी लोकसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बनने के बाद दोनों पार्टियों के गठबंधन पर मुहर लगाने और मिलकर चुनाव लड़ने का संकेत देने के लिए अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की न्याय यात्रा के अंतिम दिन शामिल हुए। सात साल बाद एक बार फिर अखिलेश यादव और राहुल गांधी एक साथ नजर आए।

Scroll to Top