50 हजार करोड़ से ज्यादा का हो सकता है अनुपूरक बजट ; धन जुटाएगी योगी सरकार

लखनऊ  (मानवीय सोच) योगी आदित्यनाथ सरकार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए दोनों सदनों में अनुपूरक बजट पेश करेगी. विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होगा. सूत्रों के मुताबिक इसमें सरकार 50 हजार करोड़ से ज्यादा के अनुपूरक बजट का प्रस्ताव पेश कर सकती है. इसके लिए वित्त विभाग के अधिकारी जुटे हुए हैं.

कई प्रोजेक्ट के लिए अतिरिक्त धनराशि का इंतजाम

अनुपूरक बजट में ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी, जेवर एयरपोर्ट, कानपुर समेत सभी मेट्रो परियोजनाओं, सिंचाई विभाग और कल्याणकारी विभागों के लिए अतिरिक्त राशि की व्यवस्था होगी. निकाय चुनाव के मद्देनजर भी अनुपूरक बजट में घोषणाएं हो सकती हैं. तीन दिनों के इस संक्षिप्त सत्र के दौरान सरकार कुछ विधेयक भी पास करा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *