ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ चुनाव मामला : सुप्रीम कोर्ट-नियुक्त CoA ने दायर की याचिका

नई दिल्ली:  (मानवीय सोच)  अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति CoA ने एक याचिका दायर की है. AIFF के पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और छह राज्य एसोसिएशन के खिलाफ अवमानना ​​​​कार्यवाही शुरू करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में ये याचिका दायर की गई है. अप्रत्यक्ष रूप से SC द्वारा गर्वनर बॉडी के सदस्यों के चुनाव को रोकने का आरोप लगाया है. CoA ने कहा है कि पटेल, जिन्हें AIFF अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था, उन्होंने लगातार फीफा परिषद के सदस्य के रूप में अपने पद का दुरुपयोग किया है. ताकि फुटबॉल की बेहतरी के लिए SC द्वारा उठाए गए कदमों को कमजोर करने के लिए राज्य संघों के बीच एक अभियान चलाया जा सके. जिसमें फुटबॉल खिलाड़ियों को शासन और प्रशासन में शामिल करना शामिल है.  हालांकि चुनाव की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन यह अदालत द्वारा नियुक्त समिति चाहती है कि भारतीय फुटबॉल को खतरे में डालने वालों को अदालत की प्रक्रिया की निगरानी में हस्तक्षेप करने से रोकने के लिए उपाय किए जाएं.

दरअसल SC चुनाव में तेजी लाने की याचिका पर सुनवाई कर रहा है.सुप्रीम कोर्ट ने 21 जुलाई को AIFF के चुनावों में तेजी लाने की जरूरत का समर्थन किया था और निर्देश दिया था कि CoA द्वारा प्रस्तावित संविधान के मसौदे में जिन आपत्तियों को प्राथमिकता दी गई है, उन पर तेजी से विचार किया जाएगा. शीर्ष अदालत ने 18 मई को AIFF के मामलों का प्रबंधन करने के लिए शीर्ष अदालत के पूर्व जज जस्टिस  अनिल आर दवे की अध्यक्षता में प्रशासकों की तीन सदस्यीय समिति ( CoA) नियुक्त की थी और राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल के नेतृत्व वाली कार्यकारी समिति को बाहर कर दिया था.

सुप्रीम कोर्ट ने तीन सदस्यीय CoA को तुरंत AIFF का कार्यभार संभालने के लिए कहा था और पूर्व समिति को टूर्नामेंट आयोजित करने और खिलाड़ियों के चयन जैसे AIFF के कार्यों के निर्वहन में सलाहकार की भूमिका निभाने का निर्देश दिया था.

Scroll to Top