ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब ; प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए इंटरनेट बंदी को चुनौती

नई दिल्ली:  (मानवीय सोच)  प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए जैमर लगाकर इंटरनेट बंद करने के मामले को सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर चुनौती दी गई है. कोर्ट ने इस याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है और MeitY से पूछा है कि शिकायत के संबंध में क्या मानक प्रोटोकॉल हैं?

कोर्ट ने यह भी जानकारी मांगी है कि बैंक परीक्षा या सार्वजनिक परीक्षाओं के बारे में प्रोटोकॉल क्या है? कोर्ट ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए राज्यों में इंटरनेट बंद करने को चुनौती देने वाली सॉफ्टवेयर फ्रीडम लॉ सेंटर की जनहित याचिका पर ये नोटिस जारी किया है.

याचिका में कहा गया है कि जैमर लगाकर धोखाधड़ी को रोका जा सकता है लेकिन इसे किसी क्षेत्र में इंटरनेट बंद करने का आधार नहीं बनाया जा सकता है. याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा – ये आदेश सार्वजनिक डोमेन में नहीं हैं और इन्हें प्राप्त करने के लिए बहुत काम करना पड़ता है.

बतौर ग्रोवर, राजस्थान सरकार ने हाई कोर्ट से कहा कि कोई शटडाउन नहीं होगा लेकिन इसके तुरंत बाद शटडाउन लागू कर दिया गया. ग्रोवर ने अदालत से कहा कि नकल रोकने के लिए परीक्षक तलाशी भी ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि अब इंटरनेट को बुनियादी सेवाओं तक पहुंचने की आवश्यकता है. जैसे मनरेगा लाभ आदि है, वैसे ही यह अखिल भारतीय सेवा है..

इस पर CJI ने कहा: हर जिले में जैमर होने से लागत पर असर पड़ सकता है. ग्रोवर ने कहा कि संसदीय समिति का भी कहना है कि धोखाधड़ी के लिए ऐसा नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि हम शायद देश में अब तक के एकमात्र रीयलटाइम इंटरनेट शटडाउन ट्रैकर हैं.

Scroll to Top