ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नए चीफ जस्टिस के बनाए सिस्टम पर सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने जताई नाखुशी

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने चीफ जस्टिस उदय उमेश ललित की ओर से लाए गए केसों की लिस्टिंग के नए सिस्टम पर नाखुशी जाहिर की है। यूयू ललित ने नए सिस्टम की शुरुआत की है, जिससे सालों से लंबित केसों को तेजी से निपटाया जा सके। लेकिन अदालत की एक बेंच ने एक केस की सुनवाई के दौरान इस सिस्टम से नाखुशी जताई। जस्टिस संजय किशन कौल की लीडरशिप वाली तीन जजों की बेंच ने एक केस की सुनवाई के दौरान कहा, ‘नया लिस्टिंग सिस्टम मामलों की सुनवाई के लिए पर्याप्त समय नहीं देता है। जैसा कि मौजूदा मामले में हो रहा है क्योंकि दोपहर के सेशन में कई मामले लंबित हैं।’

बेंच ने जिस मामले को लेकर यह टिप्पणी की है, अब उसकी अगली सुनवाई के लिए 15 नवंबर की तारीख तय की है। सुप्रीम कोर्ट में केसों की लिस्टिंग के नए मेकेनिज्म के तहत शीर्ष अदालत के जज दो अलग-अलग शिफ्टों में काम कर रहे हैं। नए सिस्टम के मुताबिक हर सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को 30 जज दो अलग-अलग ग्रुप में बैठेंगे। हर ग्रुप 60 अलग-अलग केसों की सुनवाई करेगा। इनमें नई दायर होने वाली पीआईएल भी शामिल होंगी। इस मेकेनिज्म के तहत यह भी तय हुआ है कि हर मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को तीन जजों की बेंचें बैठेंगी। इनकी ओर से सालों पुराने केसों की दोपहर 1 बजे तक सुनवाई की जाएगी। 

यही नहीं लंच के बाद अदालत की कार्यवाही जब दोबारा शुरू होगी तो दो जजों की बेंचें बैठेंगी और वे केसों के ट्रांसफर की अर्जी एवं नए मामलों की सुनवाई करेंगे। इसके अलावा पीआईएल पर भी इन बेंचों द्वारा सुनवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक चीफ जस्टिस यूयू ललित ने 27 अगस्त को कामकाज संभाला था। उसके बाद से अब तक नए मेकेनिज्म के तहत कुल 5,000 मामलों का निपटारा अदालत की ओर से किया जा चुका है। कुल 13 वर्किंग डेज में शीर्ष अदालत ने 3,500 विविध मामलों को निपटाया है। इसके अलावा नियमित सुनवाई वाले 250 केसों और 1,200 ट्रांसफर मामलों की सुनवाई पूरी हुई है।  

Scroll to Top