ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दो जजों के विरोध के बाद सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठकों को रोका

नई दिल्ली: (मानवीय सोच) सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठकों को रोक दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने फिलहाल जजों की नियुक्ति की कवायद बंद कर दी है. दो जजों की आपत्ति के बाद कवायद बंद की गई है. अब जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के चीफ जस्टिस आफ इंडिया (CJI) बनने के बाद ही कॉलेजियम की बैठक होगी. CJI ललित ने सुप्रीम कोर्ट में चार जजों की नियुक्ति के लिए बाकी चार जजों को चिट्ठी लिखी थी. कॉलेजियम के दो जजों ने आपत्ति जताई थी. 9 नवंबर को 50 वें CJI के तौर पर जस्टिस चंद्रचूड़ शपथ लेंगे. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने वेबसाइट पर इसका ब्योरा जारी किया है.   

इसमें कहा गया है- 

– 7 अक्टूबर, 2022 को केंद्रीय कानून मंत्री का एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें सीजेआई से अपने उत्तराधिकारी को 9 नवंबर 2022 को सीजेआई का पद संभालने के लिए नामित करने का अनुरोध किया गया है. 

– ऐसी स्थिति में आगे कोई कदम उठाने की जरूरत नहीं है और 30 सितंबर, 2022 को बुलाई गई बैठक में अधूरे काम को बिना किसी विचार-विमर्श के बंद कर दिया जाता है.

– 30 सितंबर, 2022 की बैठक को खत्म किया जाता है. 

– इसमें बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट में जजों के रिक्त पदों को भरने के लिए कुछ समय से अनौपचारिक विचार-विमर्श चल रहा था.

-26 सितंबर, 2022 को एक औपचारिक बैठक हुई, जब 11 जजों के नामों पर विचार किया गया. 
– चूंकि जस्टिस दीपांकर दत्ता, मुख्य न्यायाधीश, बॉम्बे हाईकोर्ट के नाम पर एकमत रहे, इस आशय का एक प्रस्ताव पारित किया गया था .

-अन्य दस जजों के नामों पर विचार 30 सितंबर, 2022 तक के लिए टाल दिया गया था. 

– हालाँकि, चूंकि कॉलेजियम के सदस्यों में से एक ( जस्टिस डी.वाई चंद्रचूड़) बैठक में शामिल नहीं हुए, इसलिए CJI ने पत्र दिनांक 30-09-2022 के माध्यम से एक प्रस्ताव भेजा. 

– इस प्रस्ताव को जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस के एम जोसेफ ने अपने संबंधित पत्र दिनांक 01-10-2022 और 07-10-2022 के माध्यम से सहमति दी लेकिन दिनांक 01-10-2022 के अलग-अलग पत्रों द्वारा जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर ने पत्र दिनांक 30.09.2022 में अपनाई गई पद्धति पर अन्य बातों के साथ-साथ आपत्ति जताई.

Scroll to Top