ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर ट्रांसफर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने विचार करने से किया इनकार

नई दिल्ली: : (मानवीय सोच)  यूनिफॉर्म सिविल कोड  को लेकर ट्रांसफर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट  ने विचार करने से इनकार किया है. याचिकाकर्ताओं को दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं को वापस लेने और सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर करने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने देश में UCC की मांग करने वाले चार मुस्लिम व्यक्तियों द्वारा दायर चार अलग-अलग जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की. CJI ने कहा, आप खुद दिल्ली हाईकोर्ट गए थे. आप लंबित मामलों में हस्तक्षेप करें, हम कार्यवाही को क्यों बढ़ाएं ? हम कहेंगे कि आप दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं को वापस लें और नई याचिकाएं दाखिल करें.

याचिकाकर्ता द्वारा कहा गया था कि SC इन्हें पुरुषों व महिलाओं के लिए विवाह की एक समान आयु, तलाक, दत्तक ग्रहण और संरक्षकता, भरण पोषण और गुजारा भत्ता, उत्तराधिकार और विरासत के मुद्दों पर दाखिल याचिकाओं के साथ जोड़ सकता है. इन याचिकाओं पर 30 सितंबर को सुनवाई होनी है. हैदराबाद स्थित मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय के पूर्व चांसलर ने दाखिल की याचिका. याचिकाकर्ता फिरोज बख्त अहमद स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कलाम आजाद के पोते हैं.  इसके अलावा तीन अन्य याचिकाएं भी दाखिल की गई थीं. 

याचिकाकर्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी लंबित याचिका को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग की थी. केंद्र को यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का निर्देश देने की मांग की. याचिका में कहा गया कि लैंगिक न्याय, लैंगिक समानता और महिलाओं की गरिमा को सुरक्षित करने के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड  यानी समान नागरिक संहिता की आवश्यकता. यूनिफॉर्म सिविल कोड का मसौदा तैयार करने के लिए केंद्र सीधे न्यायिक आयोग या उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन करे.

 

Scroll to Top