ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भजन लाल सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को विधानसभा उप चुनाव में मिली हार

राजस्थान में श्रीगंगानजर जिले के करणपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे ने भजन लाल सरकार को करारा झटका दिया है। उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी और दस दिन पहले कैबिनेट मंत्री बनाए गए सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंदर सिंह कूनर ने उन्हें 12570 वोटों से शिकस्त दी है।

कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस ने जताई थी आपत्ति

गौरतलब है कि जब चुनाव से पहले भाजपा ने किसी प्रत्याशी को मंत्री बनाया तो कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाते नाराजगी जाहिर की थी। जब सुरेंद्र पाल सिंर टीटी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया तो कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा का अहंकार सातवें आसमान पर है। कांग्रेस ने आगे कहा था कि भाजपा मतदताओं को प्रलोभन दे रही है।

5 जनवरी को हुई थी वोटिंग

बता दें कि करणपुर विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान नहीं हुआ था। इस सीट से 75 साल के कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह कूनर चुनाव लड़ने वाले थे, लेकिन 15 नवंबर को उनका निधन हो गया था। चुनाव आयोग ने इस सीट पर 5 जनवरी को वोटिंग करवाई और कांग्रेस ने रूपिंदर सिंह कूनर को प्रत्याशी बनाया।

अशोक गहलोत ने जताई खुशी

कांग्रेस के जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,”श्रीकरणपुर में कांग्रेस समिति श्री रुपिंदर सिंह कुन्नर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

उन्होंने आगे कहा,”यह जीत स्व. अनंत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्य को समर्पित किया गया है। श्रीकृष्णपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है। चुनाव के बीच विपक्ष को मंत्री बनी आचार संहिता और अभिलेखों की धज्जियां वाली भाजपा ने जनता को सबक सिखाया है।”

बीजेपी सरकार बनने के बाद हम कमजोर नहीं हुए: गहलोत

अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा,”इस चुनाव ने कई संदेश दिए हैं। बीजेपी का अहंकार और जिस तरह से उन्होंने नैतिकता को त्याग दिया है। यह है बीजेपी को जनता के तमाचे की तरह। मैंने पहले कहा था कि हम शानदार जीत दर्ज करेंगे। लोग समझ गए हैं कि (राज्य में बीजेपी की) सरकार बनने के बाद भी हम कमजोर नहीं हुए हैं। इससे फायदा आगामी लोकसभा चुनाव में होगा।”

राजस्थान कांग्रेस ने कसा तंज

सुरेंद्र पाल सिंर टीटी के चुनाव हार जाने पर राजस्थान कांग्रेस ने भी तंज कसा है। राजस्थान कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, सरकार मंत्री बना सकती है, विधायक नहीं।

Scroll to Top