बेंगलुरु : (मानवीय सोच) कर्नाटक से बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक शख्स ने कथित तौर पर अपने ही दोस्त का गला रेत दिया और फिर उसका खून पी लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी शख्स को शक था की उसकी पत्नी और दोस्त के बीच अवैध संबंध चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राहत की बात यह रही कि दोस्त बच गया और फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात
दोस्त का गला रेतने से लेकर खून पीने तक की भयावह घटना को एक गवाह ने कैमरे में कैद कर लिया है। बता दें, यह पूरी वारदात कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विजय को शक था कि उसके दोस्त मारेश का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है।
