ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लोकसभा में 4 सांसदों का निलंबन वापस

(मानवीय सोच) लोकसभा में महंगाई पर चर्चा हो रही है.वहीं चार सांसदों का निलंबन भी वापस ले लिया गया है.साथ ही स्पीकर ने ये हिदायत भी दी है कि प्ले कार्ड लेकर सदन में ना आएं. इससे पहले लोकसभा में हंगामे के चलते कार्यवाही को पहले 12 बजे तक के लिए और फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था.वहीं राज्यसभा में हंगामे के चलते कार्यवाही को पहले 12 बजे तक और फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था. राज्यसभा चेयरमैन ने शिवसेना सांसद अनिल देसाई को हंगामा न करने की हिदायत दी थी.

महंगाई और जीएसटी के साथ संजय राउत की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने विरोध जताया. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि संजय राउत ने एक ही गुनाह किया है कि वह बीजेपी के डराने-धमकाने की राजनीति के आगे नहीं झुके. वे दृढ़ विश्वास और साहस वाले व्यक्ति हैं. हम संजय राउत के साथ हैं.

संजय राउत की गिरफ्तारी पर शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार ने राजनीतिक साजिश के तहत गिरफ्तारी की है. इस मामले को मैं संसद में उठाऊंगी. बीजेपी का यह टूल्स है, जो बीजेपी और केंद्र सरकार की पोल खोलते हैं, उनको चुप कराने के लिए. हम दबेंगे नहीं और ना झुकेंगे. शिंदे बीजेपी की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं. राज्यपाल दिन-रात बरगलाते हैं, उनके खिलाफ बोलने वाले वक्ता को गिरफ्तार किया गया है. मैं चेयर से भी शिकायत करूंगी.

दरअसल, महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष ने लगातार हमलावर रुख अख्तियार कर रखा है और मूल्‍यवृद्धि सहित अन्‍य मुद्दों पर संसद की कार्यवाही बाधित की है. वहीं सरकार के मुताबिक़-खाने-पीने का आवश्यक वस्तुओं के दामों में कमी आई है. सरकार की ओर से प्याज़, खाने का तेल, वनस्पति घी, टमाटर और चाय सहित विभिन्‍न आम जरूरत की चीजों के छह माह के आंकड़े जारी करके यह दावा किया है. सरकार ने कहा कि उसके प्रयासों से खाने-पीने की जरूरी वस्‍तुओं के दामों में लगातार कमी आ रही है.

 

Scroll to Top