यूपी में पाकिस्तानी महिला को शिक्षक बनाने में कई की भूमिका संदिग्ध

यूपी   (मानवीय सोच)  पाकिस्तानी महिला को शिक्षक बनाने में कई की भूमिका संदिग्ध, 2015 में बैठी थी जांच पाकिस्तानी महिला की नागरिकता छिपाकर उसे सरकारी शिक्षक बनाने में कई लोगों की भूमिका संदिग्ध है। डीएम-एसपी ने जांच में तत्कालीन बीएसए को दोषी मानते हुए गृह मंत्रालय को अवगत भी कराया था लेकिन, तब इस हाईप्रोफाइल मामले को दबा दिया गया। सालों बाद अब एकाएक गृह मंत्रालय सक्रिय हुआ तो खुफिया तंत्र भी प्रकरण से जुड़ी सूचनाएं और दस्तावेज एकत्र करने में जुट गया है ताकि अफसरों को तत्काल जानकारी दी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *