ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्वामी प्रसाद मौर्य की सांसद बेटी का कटेगा टिकट

लोकसभा चुनाव में भाजपा का टिकट होल्ड कर दिए जाने से चुनावी अभियान ठहर गया है। सांसद डा.संघमित्रा मौर्य समेत टिकट के अन्य दावेदारों ने दिल्ली में डेरा डाल रखा है। बताते हैं कि दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार को बैठक हो चुकी है। मंथन किया जा चुका है। जल्द ही तस्वीर साफ हो सकती है।

भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें उत्तर प्रदेश की 51 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे लेकिन बदायूं लोकसभा सीट पर घोषणा नहीं की थी। इस सीट पर भाजपा की टिकट पर संघमित्रा मौर्य वर्तमान में सांसद हैं। जो कि स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं।

बीएम वर्मा के नाम पर भी हो रही चर्चा

जब तक भाजपा की पहली सूची जारी नहीं हुई थी तब तक दावेदार अपने करीबी नेताओं के संपर्क में तो बने थे, लेकिन शांत थे। पहली सूची में बदायूं का नाम न होने से दावेदारों में अफरा-तफरी मच गई। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के नाम की चर्चा जोरों पर चलने लगी।

मौजूदा सांसद डा.संघमित्रा मौर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, शेखूपुर के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, दातागंज के पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, एमएलसी वागीश पाठक, अजीत यादव, जितेंद्र यादव, राजेश यादव, पूनम यादव समेत कई दावेदारों ने इस समय दिल्ली में डेरा डाल रखा है। अपने-अपने करीबी बड़े नेताओं से संपर्क बनाए हुए हैं।

ये नेता भी लगा रहे टिकट का जुगाड़

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी दावेदारों के साथ हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले अपना-अपना पक्ष मजबूत करने की कोशिशें की गईं। बुधवार को समिति की बैठक हो चुकी है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में दूसरी सूची जारी होगी, जिसमें बदायूं का टिकट भी शामिल हो सकता है।

Scroll to Top