विस्तृत जांच में AKTU-IIT के कई अधिकारियों पर लटकेगी तलवार

लखनऊ (मानवीय सोच) एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) में उठा तूफान अभी थमता नहीं दिख रहा है। वित्तीय अनियमितता, प्रशासनिक लापरवाही व कुप्रबंधन मामले में पहले कुलपति पीके मिश्रा फिर रजिस्ट्रार सचिन कुमार सिंह पर गाज गिरने के बाद मामला समाप्त नहीं हुआ है।

अभी जांच का दायरा और बढ़ेगा, जिसमें विश्विद्यालय और इसके घटक संस्थान आईईटी के और अधिकारियों का भी कार्यवाई की जद में आना तय माना जा रहा है।

राजभवन की ओर से जिन शिकायतों की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही मिलने पर विश्विद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्यवाई की गई है।

उसमें नीचे के अधिकारियों की भी भूमिका कम नहीं है। इतना ही नहीं शासन की ओर से भी कुछ जांच करवाई जा रही हैं जिनकी रिपोर्ट भी जल्द ही आने की बात कही जा रही है। इसे लेकर विवि और आईईटी के अधिकारियों की धड़कने बढ़ी हुई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *