इकाना स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच 29 जनवरी को होने जा रहा T-20 मैच

लखनऊ:  (मानवीय सोच)  अटल बिहारी वाजपेयी (इकाना) अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 29 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शनिवार शाम शुरू हो गई। मास्टर कार्ड सीरीज के इस दूसरे डे-नाइट मैच के टिकट पेटीएम पर ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं। सबसे सस्ते टिकट ईस्ट अपर ब्लॉक-4 और वेस्ट अपर ब्लॉक-10 के हैं। यहां 499 रुपये में टिकट बुक किए जा सकते हैं। वहीं, साउथ कॉरपोरेट बॉक्स में बैठ कर मैच देखने के लिए 20 हजार रुपये का टिकट खरीदना होगा।

इकाना स्टेडियम में 29 जनवरी को टीम इंडिया पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेगी। इस मैच में करीब 55 हजार दर्शक दीर्घा वाला इकाना स्टेडियम खचाखच भरने की उम्मीद जताई जा रही है। यूपीसीए के अधिकारियों के मुताबिक, ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर पूरी तरह टिकट नहीं बिकेंगे, तभी ऑफलाइन बिक्री के लिए काउंटर खोले जाएंगे। इस बार भी टिकट पर बारकोड रहेगा। ऐसे में कोई छेड़छाड़ हुई तो स्टेडियम में प्रवेश पाने में मुश्किल होगी।

स्टैंड टिकट (रुपये में)

ईस्ट अपर ब्लॉक-4, वेस्ट अपर ब्लॉक-10 499

ईस्ट अपर ब्लॉक-3 व 8 1,200

ईस्ट अपर ब्लॉक-5 व 2, वेस्ट अपर ब्लॉक-5 1,500

ईस्ट अपर ब्लॉक-1, 3, 4, 5 2,300

वेस्ट लोअर ब्लॉक- 7 व 9, वेस्ट अपर ब्लॉक 11 2,300

ईस्ट लोअर ब्लॉक 2 व वेस्ट अपर ब्लॉक 2,900

ईस्ट लोअर ब्लॉक-1 व 11 3,900

नॉर्थ प्रेजिडेंशिएल गैलरी-सेंट्रल 4,000

नॉर्थ प्रेजिडेंशिएल गैलरी-बी 4,000

नॉर्थ प्रेजिडेंशिएल गैलरी-ए 4,000

साउथ प्रेजिडेंशिएल गैलरी 5,000

नॉर्थ प्लेटिनम लॉन-1 व 2 8,000

साउथ डायरेक्टर लॉन-1 व 2 12,500

नॉर्थ कॉरपोरेट बॉक्स, नॉर्थ लाउंज 18,000

साउथ कॉरपोरेट बॉक्स 20,000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *