ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुकदमा वापस लो वरना सिर तन से जुदा कर दूंगा

कानपुर: (मानवीय सोच)  यूपी के कानपुर से एक शर्मनाक घटना प्रकाश में आई है। कानपुर में शोहदे की हौसले इतने बुलंद हैं कि कॉलेज के क्लास रूम में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़ की। शोहदे ने छात्रा के प्राइवेट पार्ट से भी छेड़छाड़ की है। छात्रा का हाथ पकड़कर खींचता रहा और उसका दुपट्टा फाड़ दिया। आरोपी ने धमकी दी है कि मुकदमा वापस ले लो, वर्ना सिर तन से जुदा कर दूंगा। तुमको अपनी बेगम बनाकर रखूंगा। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट करते हुए, जिलाबदर की कार्रवाई की है।

नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित में रहने वाली 19 वर्षीय युवती बीबीए की छात्रा है। किदवई नगर स्थित एक महाविद्यालय से बीबीए की पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि बीते 02 जनवरी को मैं कॉलेज में थी। मोहम्मद अनस अपने तीन साथियों के साथ कॉलेज के क्लास रूम में घुस आया। अनस हाथ पकड़कर खींचने लगा, इस दौरान उसने प्राइवेट पार्ट को छुआ। जब मैंने विरोध किया तो उसने मुझसे गाली-गलौच करने के साथ दुपट्टा फाड़ दिया।

सिर तन से जुदा कर दूंगा

पीड़िता ने बताया कि अनस कह रहा था कि तुम्हारे घर वालों ने मुझपर मुकदमा कराया है। जिसकी वजह से मैं जेल गया, और जमानत पर छूटकर आया हूं। तुम मेरी हो जाओ और मेरे पास आ जाओ। मुकदमा वापस ले लो नहीं तो मैं तुम्हारा तेजाब से चेहरा खराब कर दूंगा या फिर सिर तन से जुदा कर दूंगा। वहां मौजूद टीचरों ने उसके चुंगल से मुझे छुड़ाया। मोहम्मद अनस और उसके साथियों को कॉलेज परिसर ने बाहर निकाला गया। कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हुई है।

दो साल पहले भी की थी छेड़छाड़

पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। छात्रा दो साल पहले रेल बाजार थाना क्षेत्र में रहती थी। मोहम्मद अनस भी वहीं रहता था। अनस ने दो साल पहले भी छात्रा से छेड़छाड़ की थी। छात्रा ने छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराई थी, जिस मामले में अनस जेल गया था। इस घटना के बाद परिवार ने वहां से घर छोड़ दिया था। जमानत पर छूटने के बाद उसने फिर से छात्रा के साथ घिनौना काम किया है। छात्रा का कहना कि मुझे और मेरे परिवार को अनस से जान का खतरा है, उसकी वजह से मैंने कॉलेज जाना बंद कर दिया।

जिलाबदर की कार्रवाई

एडीसीपी अंकिता शर्मा के मुताबिक एक स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। अनस नाम का युवक स्कूल में घुसकर छात्रा को परेशान कर रहा था। जब इसकी जांच की गई, तो पता चला कि इसके खिलाफ रेलबाजार थाने में तीन मुकदमें दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाईं गईं थीं। अनस को अरेस्ट कर लिया गया है। इसके खिलाफ गुंडाएक्ट की कार्रवाई के साथ ही जिला बदर भी किया जाएगा।

Scroll to Top