ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बच्चे का सिर मुंडवाकर स्कूल में दी गई तालिबानी सजा

अंबेडकरनगर  (मानवीय सोच)  मिलिट्री कट बाल बनवाकर स्कूल पहुंचने पर बाल मुड़वा कर तालिबानी सजा दे दी गई। पिता ने पुलिस में शिकायत कर दी है जिसके बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी। प्रकरण सम्मनपुर थाना क्षेत्र के नबी हसन इंटर कॉलेज कुर्की बाजार से जुड़ा है। वहां बुधवार को पढ़ने गए कक्षा एक के छात्र शिवांश पुत्र रविंद्र के बाल विद्यालय प्रबंधक ने महज इसलिए मुड़वा दिया क्योंकि उसने मिलिट्री स्टाइल में बाल कटवा रखा था। 

छात्र को नई स्टाइल में बाल रखा देख विद्यालय प्रबंधन ने स्कूल परिसर में ही उसका सिर मुड़वा डाला। छात्र दोपहर बाद घर पहुंचा तो उसे देख परिजन सन्न रह गए। छात्र ने रोते हुए परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया। पिता ने बुधवार देर शाम पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बच्चे की हालत देखने के बाद फोन पर स्कूल प्रबंधक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल में यह सब नहीं चलेगा।

पिता ने अब पुलिस से कहा है कि मिलिट्री स्टाइल में बाल कटवाना आखिर कौन सा कानूनन अपराध है। इस तरह के रवैये से बच्चे के दिमाग पर प्रतिकूल असर पड़ा है। ऐसे में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। एसओ दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि गुरुवार को थाने के एक दरोगा व अन्य पुलिसकर्मियों को जांच के लिए विद्यालय भेजा गया है।

विद्यालय प्रबंधन का पक्ष जानने के बाद आगे कार्रवाई होगी। इस बीच सिर मुड़वा देने के सदमे के चलते संबंधित छात्र गुरुवार को विद्यालय नहीं गया। उधर विद्यालय प्रबंधक पीर मोहम्मद ने बताया कि सिर मुड़वाया नहीं गया है। बच्चे ने जितना छोटा बाल पीछे बनवा रखा था उतना ही बाल पूरे सिर पर करा दिया गया। मिलिट्री व राष्ट्रभक्ति को लेकर जो सवाल उठाए जा रहे हैं, वह एकदम अनुचित है सिर्फ अनुशासन के लिए ऐसा किया गया। मिलिट्री स्टाइल की बजाए उसने किसी और स्टाइल में बाल बनवा रखा था।

Scroll to Top