ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महाराष्ट्र : महा विकास अघाड़ी गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बनी बात, देखें किसी कितनी मिली सीटें

लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में एमवीए यानी महा विकास अघाड़ी गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग पर बात बन गई है. महाराष्ट्र में एमवीए गठबंधन में सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है और कौन-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, इसका भी ऐलान हो गया है. एमवीए में सीट शेयरिंग के जिस फॉर्मूले का ऐलान हुआ है, उसके मुताबिक, उद्धव ठाकरे की शिवसेना सबसे अधिक 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं कांग्रेस 17 और शरद पवार की एनसीपी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
 
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, शरद पवार, नाना पटोले और बालासाहेब थोराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एमवीए में सीट शेयरिंग का ऐलान किया. सांगली सीट जहां शिवसेना के खाते में चली गई है, वहीं भिवंडी पर एनसीपी (शरद गुट) चुनाव लड़ेगा. पहले इस सीट पर कांग्रेस अपनी दावेदारी पेश कर रही थी, मगर अब स्पष्ट हो गया है कि इन दो सीटों पर कांग्रेस नहीं लड़ेगी.
 
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नाना पटोले ने कहा कि हमने बड़ा मन करके सीट शेयरिंग का आज एलान किया है. उन्होंने कहा कि जो भ्रष्टाचारी सरकार है, उसे हटाना है. सांगली और भिंवडी में हमारे कार्यकर्ता शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) के लिए जरूर काम करेंगे. कांग्रेस का मत शिवसेना और एनसीपी को जरूर ट्रांसफर होगा. अब भिवंडी और संगली का विषय खत्म हो गया है.
 
जानें किसके हिस्से में कौन सी सीट आई?
कांग्रेस (17 सीट): नंदुरबार, धुले, अकोला, अमरावती, नागपुर,भंडारा-गोंदिया, गड़चिरौली, चंद्रपुर, नांदेड़, जालना, मुम्बई नार्थ सेंट्रल, पुणे, लातूर, सोलापुर, कोल्हापुर, रामेटक, नार्थ मुम्बई.
 
एनसीपी (10 सीट): बारामती, शिरूर, सातारा, भिवंडी, दिंडोरी, माढा, रावेर, वर्धा, अहमनगर दक्षिण, बीड.
 
शिवसेना (उद्धव 21 सीट): जलगांव, परभणी, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगड, मावल, धाराशिव, रत्नागिरी, बुलढाणा, हतकडंगले, संवहाजिंगर, सांगली, हिंगोली, यवतमाल, मुम्बई नार्थ पश्चिम, मुम्बई दक्षिण मध्य, दक्षिण मुम्बई, मुम्बई नॉर्थ ईस्ट.
Scroll to Top