ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच बात नहीं बन पा रही

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंस गया है। अखिलेश की पार्टी ने कांग्रेस को 17 लोकसभा सीटों का फाइनल ऑफर भी दे दिया था।

कांग्रेस और सपा नेताओं के बीच सोमवार देर रात तक बातचीत हुई लेकिन सीटों पर सहमति नहीं बन पाई। अटकलें लगाई जा रही थी कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सपा नेता अखिलेश यादव भी शामिल होंगे, लेकिन सीट शेयरिंग पर बात न बनने की वजह से अब तक अखिलेश ने यात्रा में शिरकत करने से परहेज कर लिया है।

सपा के साथ बातचीत को लेकर क्या बोले जयराम रमेश

यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग को लेकर मची रार को लेकर जयराम रमेश ने कहा, “बातचीत को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एक सकारात्मक माहौल है। समाजवादी पार्टी चाहती है आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन एक साथ लड़े। हम भी चाहते हैं कि विपक्षी गठबंधन और मजबूत हो। थोड़ा समय लग रहा है। अखिलेश यादव का बयान बहुत सकारात्मक था।”

उन्होंने आगे कहा यहां वहां सीटों को लेकर बातचीत चल रही है। देखिए, सीट शेयरिंग में लेन-देन का सवाल है। वो कुछ चाहते हैं हम कुछ चाहते हैं।

यह यात्रा कांग्रेस पार्टी की यात्रा है: प्रियंका चतुर्वेदी

वहीं, इस मामले पर शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “सीट शेयरिंग की बात है तो सभी पक्ष अपना निर्णय ले रहे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन की नहीं, कांग्रेस पार्टी की है। उसमें जुड़ने या न जुड़ने से आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन कमजोर नहीं होता। हम(विपक्षी दल) मजबूती से साथ खड़े हैं। बता दें कि समाजवादी पार्टी 15-16 सीटें कांग्रेस को देने के लिए तैयार है। वहीं, कांग्रेस 21-22 सीटों की मांग कर रही है।

Scroll to Top