ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आईएनडीआईए के घटक दलों के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर बातचीत जारी

मंत्री अशोक चौधरी ने I.N.D.I.A में सीटों के बंटवारे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का मानना है कि सीट बंटवारे का काम जल्द हो जाना चाहिए। हालांकि, राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का कहना है कि सीटों के बंटवारे पर की बातचीत सही रास्ते पर है। इसमें किसी तरह की जल्दबाजी की जरूरत नहीं है। सबकुछ समय पर हो जाएगा।

लालू-तेजस्वी की नीतीश से मुलाकात पर कहा

अशोक चौधरी ने लालू प्रसाद और तेजस्वी की मुख्यमंत्री आवास जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात पर पूछे गये सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि यह कोई असाधारण बात नहीं है। समय-समय पर बड़े नेता आपस में मिलते ही रहते हैं। इस जवाब के अपने-अपने मायने हो सकते हैं, लेकिन सीट बंटवारे पर नीतीश की जल्दबाजी और लालू की ‘बातचीत रास्ते पर है’ वाली बात में बड़ा अंतर है।

NDA के साथ जाने पर क्या कहा

अशोक चौधरी ने जदयू के एनडीए के साथ जाने के सवाल भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने इस तरह कोई प्रस्ताव अमित शाह को नहीं दिया है।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जदयू की पूंजी हैं। आने वाले आम चुनाव में उनके विकासात्मक कार्यों के साथ हम चुनाव में जाएंगे।

उन्होंने फिर से यह दोहराया कि किसी भी राजनीतिक दल से जदयू का राजनीतिक गठबंधन रहा हो, नीतीश कुमार ने कभी भी अपनी प्रतिबद्धता से कोई समझौता नहीं किया। वह कर्पूरी ठाकुर को अपना अराध्य मानते हैं। उनके सपने को पूरा करने में जुटे हैं।

मंदिर-मस्जिद के नाम पर भ्रम फैला रही भाजपा

जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग मंदिर-मस्जिद के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं। भाजपा द्वारा जिस तरह से भ्रम फैलाया जा रहा उसे ध्यान में रख हमें भी अपनी तैयारी को मजबूत रखना है।

Scroll to Top