एयरबस के एयरक्राफ्ट में लगेंगे टाटा के दरवाजे

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  एक के बाद एक हर क्षेत्र में भारतीय अपनी उपलब्धि के झंडे गाड़ रहे हैं। ऐसा ही कुछ बीते बुधवार को देखा गया, जब विमान बनाने वाली कंपनी एयरबस  ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) को ए320 नियो विमान परिवार के कार्गो और बल्क कार्गो के दरवाजों को बनाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया। यह मेक इन इंडिया योजना के तहत एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।

रोबोटिक्स और ऑटोमेशन तकनीक का होगा इस्तेमाल

कार्गो डोर लगाने के लिए टीएएसएल अत्याधुनिक रोबोटिक्स और ऑटोमेशन तकनीक का उपयोग करने वाली है। हर शिपसेट में दो कार्गो दरवाजे और एक बल्क कार्गो दरवाजे शामिल होंगे और इन दरवाजों का उत्पादन हैदराबाद में एक नई सुविधा केंद्र में होगा। इसके अलावा, एयरबस गुजरात में TASL के साथ C295 सैन्य विमान फाइनल असेंबली लाइन (FAL) का निर्माण करेगा।

एयरबस इंडिया और साउथ एशिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, रेमी माइलार्ड ने कहा कि जब भारत की औद्योगिक क्षमताओं के विकास की बात आती है, तो एयरबस आगे आया है। हाल में किया गया कॉन्ट्रैक्ट ‘मेक-इन-इंडिया’ के तहत आत्मनिर्भर भारत  के लिए कंपनी की निरंतर प्रतिबद्धता को दिखाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *