(मानवीय सोच) : टाटा ग्रुप अब जल्द ही भारत में iPhone बनाएगा. IT मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि Tata ग्रुप ढाई साल के भीतर डोमेस्टिक और ग्लोबल मार्केट के लिए भारत में ही iPhones बनाना शुरू कर देगा. मालूम हो कि Tata ग्रुप के साथ iPhone विनिर्माता विस्ट्रॉन फैक्ट्री के अधिग्रहण की डील को मंजूरी मिल गई है. बता दें कि आईफोन विनिर्माता विस्ट्रॉन के बोर्ड ने टाटा ग्रुप को लगभग 12.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर में भारतीय संयंत्र बेचने की योजना को मंजूरी दे दी है. इस डील के बाद अब Apple का iPhone मेड इन इंडिया होगा.
