पांच साल से पाकिस्तानी फैजान के संपर्क में था तौहीद, दो महीने दुबई में रहा

बरेली : (मानवीय सोच) आंवला कस्बे का रहने वाला पेंटर तौहीद बेगुनाह है या उसका कोई आतंकी कनेक्शन है, ये राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विस्तृत जांच के बाद सामने आएगा। मगर ये बात सामने आ चुकी है कि कम पढ़े लिखे इस शख्स का पाकिस्तान के कराची में बैठे फैजान डोगर से पांच साल पुराना संपर्क है। सोशल मीडिया से इसी कनेक्शन का डाटा निकालकर उसके घर दबिश दी गई।

एनआईए टीम के कस्बे से जाने के बाद अमर उजाला ने तौहीद से बातचीत की। पता लगा कि 26 साल का तौहीद खान आठवीं पास है। कई साल से पुताई का काम कर रहा है। उसकी शादी तय होने के लिए कई जगह बात चल रही है। कस्बे में पुताई के काम में उसकी अच्छी साख है। अफसरों से लेकर व्यापारियों तक के यहां पुताई के ठेके लेता है। 

उसने बताया कि सुबह 5:30 बजे जब टीम उसके घर में घुसी तो अधिकतर लोग सो रहे थे। टीम के चार सदस्यों के अंदर आने के बाद उनका परिचय कराकर पुलिस बाहर चली गई। इन लोगों ने करीब पांच घंटे तक उससे पूछताछ की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *