ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बजट में टैक्सपेयर्स को मिलेगी गुड न्‍यूज! 5 लाख तक की आय हो सकती है टैक्‍स फ्री

नई दिल्‍ली  (मानवीय सोच)  वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण  बजट 2023 में टैक्सपेयर्स को अच्‍छी खबर दे सकती है. सरकार आगामी बजट  में आयकर छूट की सीमा को बढ़ा सकती है. अगर सरकार ऐसा करती है तो देश के मध्‍यम वर्ग के लिए यह बहुत बड़ी राहत होगी. आयकर की सीमा में आखिरी 2014 में बदलाव किया था. तब 2 लाख की लिमिट को बढ़ाकर 2.50 लाख रुपये किया गया था. पिछले 9 वर्षों में आयकर छूट  का दायरा नहीं बढ़ाया गया है. हालांकि, हर बजट में ज्‍यादा आयकर छूट मिलने की उम्‍मीद इनकम टैक्‍स पेयर करते हैं, पर यह उम्‍मीद पूरी नहीं होती है.

आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सरकार 2023-24 के बजट में आयकर छूट की सीमा मौजूदा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर सकती है. गौरतलब है कि मोदी सरकार के इस कार्यकाल का यह आखिरी पूर्ण बजट होगा. साल 2024 में आम चुनाव होंगे. उम्‍मीद है कि बजट में वित्त मंत्री आयकर सीमा को बढ़ाकर मध्‍यम वर्ग को लुभाने की कोशिश करेगी.

ढ़ाई लाख तक आय है टैक्‍स फ्री
अगर आयकर स्‍लैब में बदलाव करते हुए आयकर सीमा को बढ़ाया जाता है, तो इसका सबसे ज्‍यादा फायदा नौकरीपेशा लोगों और अपना छोटे कारोबारियों को होगा. मार्च, 2022 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया था कि 2020-21 असेसमेंट ईयर यानी 2019-20 वित्तीय वर्ष में कुल 8,13,22,263 लोगों ने इनकम टैक्स का भुगतान किया है. सूत्रों ने बताया कि अगर आयकर छूट की सीमा को बढ़ाया जाता है तो आम आदमी के हाथ में ज्‍यादा पैसा आएगा. इससे खपत को भी बढ़ावा मिलेगा. वर्तमान में, 2.5 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्‍स नहीं देना पड़ता है. 60-80 वर्ष की आयुवर्ग के व्यक्तियों की 3 लाख रुपये और 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों की 5 लाख रुपये तक की आय टैक्‍स फ्री है

वर्तमान टैक्‍स स्‍लैब
2.5 लाख तक आय : टैक्‍स नहीं लगता
2.5-5 लाख तक वार्षिक आय : 5% टैक्‍स
5-10 लाख तक की सालाना इनकम : 20% टैक्स
10 लाख से ज्यादा वार्षिक आय : 30% टैक्स

9 साल से नहीं मिली खुशखबरी
पिछले 9 वर्षों से आयकर स्‍लैब में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. आखिरी बार साल 2014 में सरकार ने आयकर छूट की सीमा को बढ़ाया था. यह परिवर्तन नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल का पहला आम बजट था. अब साल 2023 में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी. वित्त मंत्री 1 फरवरी, 2023 को केंद्रीय बजट पेश कर सकती हैं.

Scroll to Top