ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

काशी विद्यापीठ के अध्यापक ने हिंदू देवी के बारे में की आपत्तिजनक टिप्पणी, पद से हटाया गया

वाराणसी: (मानवीय सोच)  वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के एक अध्यापक को सोशल मीडिया पर हिंदू देवी के बारे में कथित टिप्पणी करने पर उसके पद से हटा दिया गया और विश्वविद्यालय में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई. राजनीति शास्त्र विभाग में गेस्ट लेक्चरर डॉ मिथिलेश कुमार गौतम ने फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट किया था, जिसमें हिंदू देवी के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, जिसकी शिकायत छात्रों ने की.

इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने बाकायदा एक नोटिस जारी करके न सिर्फ उन्हें अतिथि अध्यापक पद से हटा दिया, बल्कि विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर भी रोक लगा दिया. डॉ मिथिलेश कुमार गौतम दलित बिरादरी से आते हैं, इसलिए मामला थोड़ा और गहराया.

बताया जाता है कि फेसबुक पोस्ट एक दूसरे शख्स की थी, जिसपर अपना कमेंट लिखते हुए डॉ मिथिलेश कुमार गौतम ने उसे फॉरवर्ड किया था. उस फेसबुक पेज पर जय भीम जय संविधान भी लिखा हुआ है. डॉ मिथिलेश कुमार गौतम के इसी फेसबुक पेज की फोटो कॉपी लेकर छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई कि वह हमारे हिंदू देवी देवी देवताओं के खिलाफ इस तरीके के आपत्तिजनक पोस्ट नहीं लिख सकते हैं, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया.

विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ सुनीता पांडे ने एनडीटीवी से कहा कि जो टिप्पणी उन्होंने की है वह आपत्तिजनक है, किसी भी व्यक्ति को किसी के धर्म के बारे में इस तरह की टिप्पणी करने की आजादी नहीं है. साथ ही किसी भी महिला के लिए जिस तरीके की बात उसमें कही गई है, वह उचित नहीं था और एक अध्यापक को इस तरह की चीजों से बचना चाहिए.

इसके पहले भी डॉक्टर मिथिलेश कुमार गौतम कई तरह के विवादित बयानों से चर्चा में रहे हैं, उसकी शिकायत भी हुई है और कुलपति ने उसके लिए उन्हें हिदायत भी दी थी. उनके हेड ऑफ द डिपार्टमेंट ने भी उन्हें हिदायत दी थी बावजूद इसके वह इस तरह के बयानों में घिरते रहे हैं. लिहाजा उन्हें अतिथि अध्यापक पद से हटा दिया गया.

विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार ने बताया कि जहां तक विश्वविद्यालय कैंपस में प्रवेश को लेकर बात है तो वह विश्वविद्यालय का माहौल खराब ना हो, क्योंकि छात्र बहुत गुस्से में थे और डॉक्टर मिथिलेश कुमार को भी हानि पहुंचा सकते थे, लिहाजा उनकी सुरक्षा को देखते हुए भी उन्हें विश्वविद्यालय में प्रवेश करने के लिए फिलहाल रोका गया है. उनकी तरफ से कुछ छात्रों ने कुलपति से मिलकर उनका पक्ष सुनने की बात कही है, लिहाजा कुलपति ने आश्वासन दिया है कि उनकी भी बात सुनी जाएगी. इसके लिए एक कमेटी बना दी गई है और वह कमेटी दोनों तरफ के तथ्यों को पूरा सुनने और समझने के बाद कोई अंतिम निर्णय लेगी.

Scroll to Top