ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अदा शर्मा की फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी का टीजर हुआ रिलीज

साल 2023 में सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा ने द केरल स्टोरी से धूम मचाई थी। फिल्म में अदा को मेडिकल कॉलेज में चल रही आतंकवादी साजिश का पर्दाफाश करते देखा गया था। अब वह आईपीएस बनकर नक्सलियों का खात्मा करने के लिए तैयार हैं।

अदा शर्मा की आगामी फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी का एलान पिछले साल किया गया था। तब से इस मूवी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फाइनली फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

बस्तर- द नक्सल स्टोरी का टीजर रिलीज

अदा शर्मा ने 6 फरवरी 2024 को सोशल मीडिया पर ‘बस्तर- द नक्सल स्टोरी’ का टीजर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने एक्स पर लिखा है, “निर्दोष लोगों के खून से लाल रंग की कहानी! अनकही कहानी कैद करें। बस्तर- द नक्सली स्टोरी का टीजर आउट।” फिल्म में अदा शर्मा IPS ऑफिसर नीरजा माधवन का किरदार निभाती नजर आएंगी।

अदा शर्मा ने JNU पर साधा निशाना

सामने आए टीजर की शुरुआत अदा से होती है। एक मिनट 16 सेकेंड के वीडियो में अदा ने कहा, “पाकिस्तान के साथ हुए चार युद्धों में हमारे 8,738 जवान शहीद हुए हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे देश के अंदर नक्सलियों ने 15 हजार से ज्यादा जवानों की हत्या की है। बस्तर में हमारे 76 जवानों को नक्सलियों ने बड़ी क्रूरता से मारा था और तब इसका जश्न मनाया गया JNU में।

नक्सलियों से बदला लेंगी अदा शर्मा

अदा शर्मा ने आगे कहा, सोचिए हमारे देश की इतनी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी हमारे जवानों की शहादत पर जश्न मनाती है। कहां से आती है ऐसी सोच। बस्तर में भारत के टुकड़े करने की साजिश कर रहे हैं यह नक्सली और इनका साथ दे रहे बड़े शहरों में बैठे लेफ्ट लिबरल सूडो इंटेलैक्चुअल्स। इन वामपंथियों को सड़क पर खड़ा कर सरेआम गोली मार दूंगी। चढ़ा देना फांसी पर।

सुदीप्तो सेन निर्देशित ‘बस्तर- द नक्सल स्टोरी’ का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। फिल्म 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Scroll to Top