ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वंदे भारत में आई तकनीकी गड़बड़ी ; शताब्‍दी ट्रेन से किया रवाना

नई दिल्‍ली  (मानवीय सोच)  मवेशियों को टक्कर मारने की घटनाओं के कारण पिछले तीन दिनों से सुर्खियों में चल रही नई शुरू की गई सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत  एक्सप्रेस शनिवार को एक बार फिर चर्चा में आ गई. आज बेयरिंग में खराबी के कारण ट्रेन के पहिए जाम हो गए. नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन (ट्रेन नंबर 22436) में यह तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है. इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. उत्तर मध्य रेलवे के दनकौर और वैर स्टेशनों के बीच वंदे भारत ट्रेन के C-8 कोच के ट्रैक्शन मोटर में बेयरिंग डिफेक्ट आ गया. इसके बाद खुर्जा स्‍टेशन पर यात्रियों को शताब्‍दी ट्रेन से रवाना किया गया. इसके कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रही है. 

ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद एडीआरएम दिल्‍ली ने अपनी टीम के साथ इस ट्रेन का निरीक्षण किया. इसके बाद एनसीआर टीम की मदद से बेयरिंग जाम को ठीक किया गया. हालांकि, तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेन को खुर्जा स्‍टेशन तक 20 किमी प्रति घंटे की सीमित गति से लाया गया. 

दिल्‍ली से सुबह 10:45 पर खुर्जा के लिए रिप्‍लेसमेंट ट्रेन को रवाना किया गया. ट्रेन के खुर्जा पहुंचने के बाद यात्रियों को इस ट्रेन से दोपहर 12:45 पर रवाना किया गया. साथ ही इस दौरान अधिकारियों की एक संयुक्त टीम स्थिति की निगरानी और यात्रियों को शिफ्ट करने के लिए मौके पर मौजूद रही. 

अधिकारियों के मुताबिक, रेक को मेंटिनेंस डिपो में वापस ले जाने के बाद तकनीकी गड़बड़ी की विस्‍तृत जांच की जाएगी.  

Scroll to Top