ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राजद के साथ लालू की भाषण शैली की विरासत संभालने लगे तेजस्वी

यह 1990-91 का दौर था। वैशाली जिला के लालगंज में डंकल प्रस्ताव के विरोध में सभा हो रही थी। पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह बोल रहे थे। जीन कंपेन की सुमन सहाय बोल रही थीं। वे दोनों डंकल प्रस्ताव के नुकसान के बारे में तकनीकी ज्ञान दे रहे थे। भीड़ कोई प्रतिक्रियाहीन थी। उस समय के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद (Lalu Yadav) उठे। उन्होंने समझाया-ये जो डंकल प्रस्ताव है न, वह पास हो गया तो तुम्हारा कोहड़ा बहुत बड़ा हो जाएगा। उसको काटोगे तो क्या निकलेगा? भीड़ से जवाब नहीं मिला।

जवाब लालू ने ही दिया-कोहड़ा से गोबर निकलेगा, गोबर। भीड़ डंकल प्रस्ताव समझ गई थी।नारा लगा-डंकल प्रस्ताव मुर्दाबाद। लालू मुस्कुराए। वीपी सिंह के चेहरे पर भी चमक आ गई। जनता के बीच संवाद चला गया था।

तीन दिन पहले भी दिखा था लालू का अंदाज
तीन दिन पहले तेजस्वी (Tejashwi Yadav) ने भी अपने भाषण में गोबर का उपयोग किया। पूर्णिया की सभा में उन्होंने कहा-मोदी जी इतना झूठ बोलते हैं कि गाेबर को भी हलुआ बना देते हैं। भीड़ की प्रतिक्रिया लालगंज जैसी ही थी। लालू अपने भाषण में रे भाई, अरे भाई का खूब प्रयोग करते थे। तेजस्वी भी कर रहे हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने एकबार कह दिया था कि पूर्णिया में एयरपोर्ट बन गया है। तेजस्वी ने भीड़ से पूछा-जहाज का टिकट कहां मिलेगा रे भाई। बीमा (बीमा भारती, राजद उम्मीदवार।)जीत गई तो पूरे पूर्णिया का बीमा हो जाएगा रे भाई। मंच पर लालू गाते थे-लागा झुलनिया के धाका(धक्का), बलम कलकता पहुंच गए….।

पहले तेजस्वी फिल्मी गाने नहीं गाते थे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए तेजस्वी गाते हैं-तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हैं। इसके साथ ही वह बड़ी गंभीरता से प्रश्न करते हैं कि भाजपा (BJP) ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जो वादा किया था, वह पूरा हुआ कि नहीं। इस क्रम में कालाधन वाला 15 लाख रुपया, हर साल दो करोड़ नौकरी, किसानों की आय दूनी और 2022 तक सबको पक्का मकान देने के वादे का उल्लेख करते हैं।

2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी फिल्मी गाने नहीं गाते थे। उन्होंने उस चुनाव में एक गंभीर घोषणा की थी-हमारी सरकार बनी तो कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख लोगों को नौकरी देने का निर्णय होगा। यह भाषण प्रभावशाली साबित हुआ। विधानसभा चुनाव में राजद सबसे बड़े दल के रूप में उभरा।

तेजस्वी के इस दावे को नीतीश भी नजरअंदाज नहीं कर पाए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी तेजस्वी के इस दावे को नजरअंदाज नहीं कर पाए। उन्होंने अपने भाषण में तेजस्वी से प्रश्न किया था-पैसा कहां से लाओगे। क्या उसी पैसा से वेतन दोगे, जिसके कारण जेल गए थे। असल में नीतीश चारा घोटाला और उसमें लालू प्रसाद की गिरफ्तारी की ओर इशारा कर रहे थे।

हालांकि, बाद में नीतीश ने भी 10 लाख लोगों को नौकरी देने की घोषणा कर दी। चार लाख से अधिक लोगों को नौकरी देने के बाद अब यह विषय नीतीश की प्राथमिकता सूची में ऊपर है।

2020 के विधानसभा चुनाव के उलट लोकसभा चुनाव में तेजस्वी अपने भाषण में भोजपुरी और मगही का भी उपयोग करते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि लालू शैली में भाषण देकर तेजस्वी भीड़ से कारगर संवाद कर लेते हैं। लेकिन, इस अंदाज में उनकी अपनी शैली पीछे छूट रही है, जो 2020 के विधानसभा चुनाव में बनी थी।

Scroll to Top