पेपर लीक केस में तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष गिरफ्तार

तेलंगाना  (मानवीय सोच) SSC बोर्ड का पर्चा लीक मामले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय को पुलिस ने मंगलवार आधी रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस करीमनगर स्थित उनके आवास पर पहुंची और उन्हें गाड़ी में बैठाकर ले गई। इस दौरान भाजपा समर्थकों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति भी बनी।

पुलिस बंदी संजय को पहले यद्रादी भुवनगिरी जिले के बोम्माला रामाराम पुलिस स्टेशन ले गई। भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पुलिस कार्रवाई का विरोध करने यहां भी बड़ी संख्या में पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने संजय को बुधवार सुबह करीब 11 बजे जनगांव जिले के पालाकुर्थी में मेडिकल एग्जाम के लिए ले गई। उन्हें आज ही वारंगल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बंदी संजय के खिलाफ करीमनगर और वारंगल में दो FIR दर्ज हुई हैं। ये दोनों FIR भाजपा कार्यकर्ताओं के हंगामे और छात्रों को विरोध प्रदर्शन करने के लिए उकसाने के आरोप में की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *