ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्वास्थ्य विभाग में सामानों की आपूर्ति के लिए ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को दिया टेंडर

लखनऊ  (मानवीय सोच)  स्वास्थ्य विभाग में लैपटॉप व प्रिंटर के नाम पर लाखों रुपये के खेल का खुलासा हुआ है। यह कारनामा 11 जिलों में ब्लैक लिस्टेड दो कंपनियों को आपूर्ति का टेंडर देकर अंजाम दिया गया। मामले का खुलासा होने पर आपूर्ति कार्यादेश निरस्त करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। एनएचएम निदेशक ने संबंधित जिलों के डीएम को पत्र भेजकर मामले की जांच कर सप्ताहभर में रिपोर्ट देने को कहा है।

दरअसल, विभिन्न जिलों में सीएमओ कार्यालय में लैपटॉप और प्रिंटर खरीदने का टेंडर हुआ था। ऑडिट में सहारनपुर, हापुड़, रामपुर, महोबा, कौशांबी, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, कानपुर नगर, प्रयागराज, अमरोहा व महाराजगंज में यह गंभीर गड़बड़ी पकड़ में आई। यहां जेम पोर्टल से उन कंपनियों का चयन कर लिया गया है, जो ब्लैक लिस्टेड थीं। एनएचएम निदेशक की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि मेसर्स एस ट्रेडर्स व मेसर्स श्री तिरुपति इंफोटेक को वर्ष 2020-21 में ब्लैक लिस्टेड किया जा चुका है।

इसके बाद भी सहारनपुर व हापुड़ में मेसर्स श्री तिरुपति इंफोटेक को ऑर्डर दिया गया। संबंधित सीएमओ ने राज्य कार्यक्रम प्रबंधन इकाई को इसकी सूचना भी नहीं दी। यही नहीं आपूर्ति कार्यादेश जारी करने से पहले सत्यापन भी नहीं कराया गया। न ही जिला ऑडिट कमेटी की बैठक में इसकी समीक्षा र्हुई। यही स्थिति रामपुर, महोबा, कौशांबी, अंबेडकर नगर, कानपुर, प्रयागराज, अमरोहा और महराजगंज में सामने आई। इन जिलों में मेसर्स एस ट्रेडर्स का चयन किया गया है। प्रतापगढ़ में भी मेसर्स एस ट्रेडर्स को टेंडर जारी किया गया। यहां ऑडिटर की आपत्ति के बाद भी फर्म का चयन कर लिया गया। जिला ऑडिट कमेटी की बैठक में प्रकरण की समीक्षा भी नहीं की गई।

Scroll to Top