लद्दाख से लेकर अरुणाचल तक तनाव ; भारत क्यों आ रहे चीन के रक्षा मंत्री?

नई दिल्ली (मानवीय सोच) भारत में 27 और 28 अप्रैल को शंघाई सहयोग संगठन  के रक्षा मंत्रियों की बैठक होने जा रही है. चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू  इस बैठक में हिस्सा लेंगे. इसे लेकर चीन की ओर से आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. 

चीन सरकार ने मंगलवार को बताया कि रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू इस हफ्ते भारत के दौरे पर होंगे. भारत के निमंत्रण पर चीन के स्टेट काउंसिलर और रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में शिरकत करेंगे. साथ में वह अपने समकक्ष राजनाथ सिंह से भी चर्चा कर सकते हैं… 

बयान में कहा गया कि इस बैठक के दौरान जनरल ली सम्मेलन को संबोधित करेंगे और संबंधित देशों के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे. इस दौरान रक्षा और सुरक्षा सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर भी चर्चा की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *