देहरादून (मानवीय सोच) भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकिपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ है. एक्सीडेंट इतना भयानक था कि हादसे के बाद कार में आग लग गई. हालांकि इस हादसे में विकेटकिपर को गंभीर चोट भी आई है. उनका इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है. वहीं हादसे के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है.
क्रिकेटर की कार का एक्सीडेंट के होने के बाद गाड़ी पूरी तरह से जर्जर हो गई है. जिसके बाद का एक वीडियो सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. ये सड़क हादसा कितना भयानक था इसका अंदाजा इस वीडियो के जरिए ही लगाया जा सकता है. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऋषभ पंत गुरुवार को ही दुबई से वापस लौटे थे. जिसके बाद मां को सरप्राइज देने के लिए दिल्ली से रुड़की जा रहे थे. लेकिन रास्ते में हादसा हो गया.
इस विडियो में कार के विध्वंस होने का दृश्य देखिए और क्रिकेय जगत के सितारे @RishabhPant17 के लिए दुआ कीजिए कि वो अस्पताल से जल्द स्वस्थ होकर लौटे और देश के लिए खेले। आज सुबह रुड़की के पास उनका accident हो गया है।
@BCCI @sachin_rt @imVkohli pic.twitter.com/UtDu110wmp— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) December 30, 2022
हेल्थ अपडेट
वहीं मैक्स अस्पताल में शुक्रवार को क्रिकेटर का हेल्थ अपडेट जारी किया है. जिसमें मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर आशीष याग्निक ने बताया है, “ऋषभ पंत को बहुत गंभीर चोटें नहीं आई हैं. अभी फिलहाल डॉक्टर की पूरी टीम उनका चेकअप कर रही है. पैर और कमर में चोट है. जिसको लेकर पूरा ट्रीटमेंट किया जा रहा है.” डॉक्टर ने बताया, “ऋषभ पंत फिलहाल खतरे से बाहर हैं. वह पूरी तरह से बातचीत कर रहे हैं. डॉक्टर की पूरी टीम चेक उसके बाद ही आगे की जानकारी देगी.”
वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “क्रिकेटर ऋषभ पंत का आज रुड़की के पास एक्सीडेंट हो गया. उन्हें आगे के इलाज के लिए देहरादून ले जाया जा रहा है. सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”
