ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला, पुलिस जवान शहीद

जम्मू   (मानवीय सोच)  जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में एक पुलिस जवान शहीद हो गया। वहीं हमले में एक अन्य सीआरपीएफ जवान घायल हो गया है। हमला पुलवामा के पिंगलाना में हुआ है। यहां पर आतंकियों ने सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग की।

इस आतंकी हमले में एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। इलाके में हालात को नियंत्रित करने के लिए सैन्य को भेजा गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र की घेराबंदी की जा रही है।  कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट करके घटना की जानकारी दी। ट्वीट में बताया गया है कि आतंकियों ने पुलवामा के पिंगलाना में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी पर हमला किया।

गौरतलब है कि इस हमले से कुछ घंटे पहले ही जम्मू कश्मीर के शोपियां में लश्कर तैयबा से संबंध रखने वाले एक आतंकी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। इस आतंकी की पहचान नसीर अहमद भट के रूप में हुई थी। बताया जाता है कि हाल ही में एक एनकाउंटर के दौरान वह बचकर भागने में कामयाब रहा था। कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि वह कई आतंकी वारदातों में शामिल रहा था।

Scroll to Top