हरदोई और लखनऊ की सीमा पर टेक्सटाइल पार्क बनेगा

लखनऊ (मानवीय सोच) वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कैबिनेट बैठक के निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि समिट में 33 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले। सुशासन और कानून व्यवस्था के कारण लोग निवेश कर रहे हैं।

गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया गया है। 1.96 लाख करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान हो गया है। वर्तमान सत्र का 72 फीसदी भुगतान हो गया है।

वेतन समिति की संस्तुति को मुख्य सचिव की अध्यक्षता की कमेटी ने मंजूरी दी है। जिन संविदा कर्मचारियों की विज्ञापन के आधार पर हुई थी उन्हें 7वे वेतन आयोग का लाभ मिलेगा। 29 करोड़ रुपए का व्ययभार होगा।

एक्सरे तकनीशियन के लिए परिषद का गठन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश स्टाम्प रजिस्ट्रेशन विभाग में प्रोन्नति के लिए नियमावली का गठन किया गया है।

औरैया पुलिस लाइन में आवासीय और अनाआवासीय भवन बनाये जाएंगे। 

हरदोई और लखनऊ की सीमा पर टेक्सटाइल पार्क बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *