ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में बन रहा हवा का दबाव क्षेत्र, 17 और 18 सितंबर को कहीं भारी

लखनऊ   (मानवीय सोच)  यूपी में भादो में सावन का कसर पूरा होने की उम्मीद दिख रही है। पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर कभी हल्की तो कभी भारी बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 17 और 18 सितंबर को उत्तर प्रदेश में भारी और कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले 15 व 16 सितम्बर को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से सामान्य बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कम हवा का एक दबाव क्षेत्र दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर बन रहा है।

पिछले 24 घंटों के दरम्यान प्रदेश में सबसे अधिक 12 सेंटीमीटर बारिश देवरिया में रिकार्ड की गई। इसके अलावा बाराबंकी के रामनगर में 11, अयोध्या, चित्रकूट के कर्वी में नौ-नौ, देवरिया के सलेमपुर, जालौन के कालपी में छह-छह, हमीरपुर, झांसी के चिल्लाघाट, झांसी के थरौली, बिजनौर के नगीना, हमीरपुर के शहजीना, बस्ती, बारांकी के हैदरगढ़, रायबरेली के डलमऊ, कौशाम्बी के मंझनपुर, गोण्डा के तरबगंज में पांच-पांच, गोरखपुर के मुखलिसपुर, अमेठी के मुसाफिरखाना, संतकबीरनगर के घनघटा, गोण्डा के मनकापुर में चार-चार सेण्टीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इन जिलों में बारिश की संभावना

बांदा, चित्रकुट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीर नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कनौज, कानपुर शहर, कानपुर देहात, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर मैनपुरी, इटावा, झांसी, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा और ललीतपुर है।

फसलों के लिए फायदेमंद

कृषि विभाग के अवकाश प्राप्त उप निदेशक डॉ..सी.पी.श्रीवास्तव के अनुसार प्रदेश में अब हो रही यह बारिश धान व खरीफ की अन्य फसलों के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि इस वक्त धान की फसल में फूल आने लगे हैं और बालियां बनेंगी।

इसके अलावा दलहन व तिलहन की फसलों को भी यह बारिश फायदा देगी। विभाग के संयुक्त निदेशक आर.के.सिंह ने किसानों को सलाह दी कि इस बारिश का पानी खेत से निकलने न दें, खरपतवार पर पूरा ध्यान दें और जहां खेत खाली हों वहां तरोई की बोवाई कर दें।

Scroll to Top