ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लद्दाख के हॉट स्प्रिंग और गोगरा के पेट्रोलिंग पॉइंट-15 से भारत और चीन की सेनाएं पीछे हटीं

नई दिल्ली:  (मानवीय सोच)  पूर्वी लद्दाख में करीब 28 महीने से भारत और चीन की सेनाओं के बीच जारी तनातनी अब घटने के आसार बन रहे है. पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग और गोगरा के पेट्रोलिंग पॉइंट 15 से दोनो देशो की सेनाएं पीछे हट गई है. इस बात की पुष्टि सेना और सेटेलाइट इमेज के जरिये भी हुई है. अस्थाई निमार्ण और बंकर तोड़ दिए गए है . इस बात की पुष्टि दोनो देशों के लोकल कमांडरों ने जमीनी स्तर पर जायजा लेने के बाद की है.

इससे पहले भारत और चीन की सेनायें विवाद वाली जगह गलवान, पेगोंग लेक  के उत्तरी और दक्षिणी इलाके से पीछे लौट गई है . हलांकि कई जगहों पर अब भी दोनों देशों की सेनायें पेट्रोलिंग के लिए पहले वाली जगह तक नही जा रही है . सेना आमने सामने ना आए इसके लिए बफर जोेन बनाया गया है ताकि  दोनों देशों की सेना आमने सामने के तनाव से बच सके. अब कह सकते है दोनों देश की सेनाएं अप्रैल 2020 वाली जगह पर पहुंच गए है. सेना के मुताबिक अब चीन से बातचीत डेमचौक और देपसांग को लेकर होगी जिसको लेकर जमी बर्फ नही पिघली है. यह विवाद गलवान के पहले का है .

16 सितंबर को एससीओ की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की होने वाली बैठक में सीमा विवाद अहम मुद्दा होगा . अभी भी चीन ने सीमा पर 50 हजार से ज्यादा सैनिक तैनात कर रखे है और भारत ने भी जवाबी कार्रवाई के लिए इतने ही सैनिको मोर्चाबंदी कर रखी है .

Scroll to Top