मंडियों में एक चौथाई से भी कम हो गई टमाटर की आवक, लोगों ने खरीदना ही बंद कर दिया

अंबेडकरनगर  : (मानवीय सोच)  थाली से टमाटर के दूर होते ही इसका सीधा असर मंडियों पर पड़ा है। जिला मुख्यालय की थोक मंडी में टमाटर की आवक तीन चौथाई से भी कम हो गई है। यही हाल टांडा व जलालपुर जैसी थोक मंडियों का भी है। आमतौर पर 20 से 30 रुपये किग्रा. बिकने वाला टमाटर इन दिनों 120 रुपये प्रति किग्रा. तक बिक रहा है। इसके चलते ही ज्यादातर लोगों ने टमाटर खरीदने से किनारा कर लिया है।

टमाटर की महंगाई से परेशान लोगों ने अन्य सब्जियों की तरफ ध्यान केंद्रित कर लिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि टमाटर के दाम में शतक से भी ज्यादा उछाल लगातार बना हुआ है। पिछले लगभग एक पखवाड़े से लगातार 120 रुपये प्रति किग्रा. के आसपास दाम बने रहने का नतीजा है कि ज्यादातर लोगों ने टमाटर खरीदना ही बंद कर दिया है। इसका सीधा असर जिला मुख्यालय की थोक मंडी पर दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *