ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उ0प्र0 के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सबसे बड़ा बोर्ड है। बीसीसीआई उत्तर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। बीसीसीआई द्वारा उत्तर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहारर का सबसे बड़ा नुकसान उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से प्रसिद्ध नोएडा शहर को हो रहा है। उत्तर प्रदेश के नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा शहर में सैकड़ों करोड़ रूपए की लागत से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम बनाए गए हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद बीसीसीआई उत्तर प्रदेश के इन स्टेडियमों में क्रिकेट के किसी बड़े आयोजन की इजाजत नहीं दे रहा है। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में शहीद विजय सिंह पथिक क्रिकेट स्टेडियम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (आईसीसी) ने उत्तर प्रदेश के इस स्टेडियम को मान्यता दे रखी है। आईसीसी द्वारा भारत में मान्यता प्राप्त स्टेडियम में उत्तर प्रदेश के इस स्टेडियम का 48वां स्थान है। इसका अर्थ यह हुआ कि उत्तर प्रदेश के इस स्टेडियम में आईसीसी देशों के बीच क्रिकेट के मुकाबले खेले जा सकते हैं। बीसीसीआई के सौतेले व्यवहार के कारण लम्बे अर्से से उत्तर प्रदेश का यह स्टेडियम किसी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले के लिए तरस रहा है। आपको बता दें कि इस साल भी उत्तर प्रदेश के नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में बने हुए स्टेडियम बीसीसीआई के नक्शे से बाहर रहे गए हैं। बीसीसीआई ने उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर को किसी भी बड़े आयोजन का अवसर नहीं दिया है। खेल प्रेमियों ने इस बात पर निराशा जाहिर की है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम सुविधाओं से लैस उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में दो बड़े क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-21ए और ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक हैं।

Scroll to Top