ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

तेज ट्रेन को भैंसों ने मारी टक्कर, इंजन का डिब्बा टूटा

मुंबई   (मानवीय सोच) गुजरात के गांधी नगर की तरफ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 3-4 भैंसों के एक झुंड से टकरा गई. इससे ट्रेन के इंजन का डिब्बा क्षतिग्रस्त हो गया. अहमदाबाद के पहले गैरतपुर और वातवा स्टेशन के बीच यह हादसा हुआ है. हालांकि, अच्छी बात यह रही कि हादसे के 8 मिनट बाद ही ट्रैक क्लियर कर ट्रेन दोबारा अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई. हादसा सुबह 11 बजकर 18 मिनट पर हुआ.

देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस अभी तीन रूटों पर चल रही है. दिल्ली से वाराणसी, दिल्ली से कटरा और अभी 30 सितंबर को ही गुजरात के गांधी नगर से मुंबई के लिए वंदे एक्सप्रेस की सेवा शुरू हुई है. अहमदाबाद के पहले गैरतपुर और वातवा स्टेशन के बीच 3-4 भैंसों के एक झुंड से वंदे एक्सप्रेस टकरा गई. इससे इंजन के आगे का हिस्सा थोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, कोई बड़ा नुकसान नहीं होने से लोगों और रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली. रेलवे के अधिकारी अब आसपास के पशुपालकों को रेलवे ट्रैक के नजदीक पशुओं को न आने देने के लिए जागरुक करेंगे.

आपको बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस अभी भारत की सबसे तेज गति वाली ट्रेन है. इसकी गति सीमा 180 किलोमीटर प्रति घंटे है. आने वाले कुछ माह में ही यह 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने लगेगी. वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की सुरक्षा और आराम का खास ख्याल रखा गया है. इसमें रिक्लाइनिंग सीट लगाई गई है. इसमें आटोमेटिक फायर सेंसर की व्यवस्था की गई है. इसमें सीसीटीवी कैमरे, वाईफाई सुविधा के साथ अपग्रेडेड ट्रेन में तीन घंटे का बैटरी बैकअप भी है.

 

Scroll to Top