रात में निर्वस्त्र घूमने वाली महिला के प्रकरण का हुआ खुलासा

यूपी  (मानवीय सोच)  रामपुर जिले में स्थित मिलक के मोहल्ला नसीराबाद में एक महिला के निर्वस्त्र रूप से रात के समय घूमने के मामला का खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है और उसका इलाज पिछले पांच-छह सालों से बरेली में चल रहा है। पुलिस ने उसके परिजनों को निर्देश दिया है कि भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा न होने पाए इसका ख्याल रखें।

मिलक में मंगलवार को एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें रात के वक्त एक महिला निर्वस्त्र घूमती दिखाई दे रही थी। इस मामले में एक पूर्व सभासद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
उनका आरोप था कि एक महिला ने सोमवार को रात करीब एक बजे उनके दरवाजे की घंटी बजाई और दरवाजा खोलने के लिए कहा।
महिला को निर्वस्त्र देखकर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद वो वहां से चली गई। 
तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी थी। सीओ मिलक रवि खोखर इस मामले में पुलिस टीम का गठन किया था। पुलिस टीम ने पता लगा लिया है कि आखिरकार यह महिला कौन है। 
पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रूप से कमजोर है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक पुलिस ने महिला की पहचान को गोपनीय रखा है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इस मामले संवेदनशीलता को देखते हुए भ्रम की स्थिति पैदा न करें और अफवाह न फैलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *