ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री ने पी0एम0 मित्र योजना के अन्तर्गत जनपद लखनऊ-हरदोई सीमा पर 1,000 एकड़ में मेगा टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क की स्थापना हेतु इन्वेस्टर्स मीट का शुभारम्भ किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप भारत को टेक्सटाइल हब के रूप में स्थापित करने के लिए महत्वाकांक्षी, प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एण्ड अपैरल स्कीम (पी0एम0 मित्र) को आगे बढ़ाया गया है। पी0एम0 मित्र पार्क प्रधानमंत्री जी के 05 एफ विजन ‘फार्म टू फाइबर-टू फैक्ट्री-टू फैशन-टू फॉरेन’ से प्रेरित है। इसके माध्यम से निवेशकों को टेक्सटाइल से सम्बन्धित इंटरनेशनल ब्राण्ड के सृजन का अवसर प्राप्त होगा। दुनिया की मार्केट की मैपिंग कर वहां तक पहुंचना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। प्रदेश में इस इंटीग्रेटेड पार्क के निर्माण के साथ-साथ इसके एक्सटेंशन के रूप में 10 नए पार्क प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर सन्त कबीर दास के नाम पर बनाए जाएंगे। प्रदेश में सन्त रविदास के नाम पर दो नए लेदर पार्क भी विकसित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री जी आज यहां भारत सरकार की पी0एम0 मित्र योजना के अन्तर्गत जनपद लखनऊ-हरदोई सीमा पर 1,000 एकड़ में मेगा टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क की स्थापना हेतु इन्वेस्टर्स मीट का शुभारम्भ करने के पश्चात इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश हैण्डलूम, पावरलूम, सिल्क, टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग पॉलिसी-2017 के अन्तर्गत 02 निवेशकों व उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग पॉलिसी-2022 के अन्तर्गत 02 निवेशकों को प्रोत्साहन राशि के प्रतीकात्मक चेक तथा उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग पॉलिसी-2022 के अन्तर्गत 02 निवेशकों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किया।

Scroll to Top