ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जनपद झांसी में मुख्यमंत्री ने झांसी मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा की।

किसानों को अपने खेतों में स्थानीय जलवायु के अनुरूप औषधीय फसलों के उत्पादन हेतु प्रेरित करें, जिससे अन्नदाता किसान औषधीय फसलों की बिक्री से अधिक आय प्राप्त कर सकें।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद झांसी में झांसी मण्डल के विकास कार्यां के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जनपद ललितपुर एवं जालौन के जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि झांसी मण्डल में शासन द्वारा लक्षित विकास कार्यों में गति लाते हुये शीघ्रता के साथ पूर्ण किया जाए, जिससे जनसामान्य को इनका लाभ प्राप्त हो सके।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारी किसानों को अपने खेतों में स्थानीय जलवायु के अनुरूप औषधीय फसलों के उत्पादन हेतु प्रेरित करें, जिससे अन्नदाता किसान औषधीय फसलों की बिक्री से अधिक आय प्राप्त कर सकें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्दों पर आयोजित होने वाले जन आरोग्य मेलों में संक्रामक बीमारियों के लक्षण एवं रोकथाम हेतु लोगों को जागरुक करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील समाधान दिवस एवं आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया जाए। ग्राम सचिवालयों को जन उपयोगी आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मण्डल के तीनों जनपदों में रोस्टर के अनुरुप निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, ट्रांसफॉर्मर एवं जर्जर तारों की शिकायतों का गम्भीरता से संज्ञान लेते हुये निस्तारित किया जाए, जिससे आगामी ग्रीष्मकाल समय में लोगों को गर्मी की समस्या से राहत मिल सके।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद झांसी में इन्टीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाए, जिससे जनपदवासियों को सामुदायिक आयोजन हेतु सुविधाजनक स्थल उपलब्ध हो सके। उन्होंने झांसी शहर में ट्रैफिक सुगमता हेतु स्ट्रीट वेण्डर्स को जगह आवंटित किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों पर पार्किंग न हो। उन्होंने टैक्सी स्टैण्ड संचालन हेतु स्थल चयनित किये जाने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री जी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मण्डल के तीनों जनपदों में लक्षित पेयजल परियोजनाओं का निर्माण कार्य शीघ्रता के साथ पूर्ण कर आमजन को शत-प्रतिशत शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाए। शहरी क्षेत्रों में अमृत परियोजनाओं के शेष कार्यां को आगामी 31 मार्च तक गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने झांसी मण्डल क्षेत्र के तीनों जनपदों में लक्षित परियोजनाओं के तहत कराये गये निर्माण कार्यों में अभिनव प्रयोगों एवं पूर्ण परियोजनाओं की गुणवत्ता पर तीनों जनपदों के जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना भी की।
बैठक में जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री राकेश सचान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Scroll to Top