ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कॉलेजियम ने जजों की नियुक्ति को लेकर भेज दिए नाम, फिर क्यों हो रही देरी

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र की ओर से अदालतों में जजों की नियुक्ति में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की। दरअसल, कॉलेजियम की ओर से हाई कोर्ट्स और उच्चतम न्यायाल में जजों की नियुक्ति को लेकर नाम सुझाए गए हैं लेकिन केंद्र सरकार की ओर से इस पर कोई ऐक्शन नहीं लिया गया है। जस्टिस संजय किशन कौल के नेतृत्व वाली बेंच ने कानून सचिव से इस पर जवाब मांगा है। 

अदालत ने साफ तौर पर कहा कि नामों को होल्ड पर रखना स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। ऐसा करने से ये लोग अपना नाम वापस लेने के लिए मजबूर होने लगते हैं और यह पहले भी हो चुका है। इस प्रक्रिया पर रोक लगनी जरूरी है। इस मामले को लेकर एडवोकेट्स एसोसिएशन बेंगलुरु की ओर से याचिका दायर की गई है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। 

केंद्र के खिलाफ अवमानना ​​की कार्यवाही की अपील
याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए सीनियर वकील विकास सिंह अदालत के समक्ष पेश हुए। उन्होंने SC से केंद्र के खिलाफ अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू करने की अपील की। सिंह ने पीठ को बताया कि कॉलेजियम की ओर से सुप्रीम कोर्ट ने न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए जस्टिस दीपांकर दत्ता का नाम 5 हफ्ते पहले ही भेजा गया था, लेकिन अभी तक इस पर कोई ऐक्शन नहीं लिया गया है। अदालत ने कहा कि हमें यह नहीं समझ में आ रहा कि यह देरी किस वजह से हो रही है। ऐसे में केंद्रीय कानून सचिव की ओर से इस मामले में हम जवाब जानना चाहते हैं।

SC में 7 जजों के पद खाली
मालूम हो कि देश में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट्स में बड़ी संख्या में जजों के पद रक्ति होने के कारण बहुत से मामले लंबित हैं। 8 नवंबर को मुख्य न्यायाधीश जस्टिस यू.यू. ललित के सेवानिवृत्त होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में कुल स्वीकृत जजों की संख्या 34 में से 27 कार्यरत रह गई है। 7 जजों के पद खाली हैं। देश के उच्च न्यायालयों में कुल 1108 जजों के पद स्वीकृत है, जबकि कुल 773 पदों पर ही जज कार्यरत हैं और 30 प्रतिशत यानी 335 पद रिक्त हैं।

Scroll to Top