प्रयागराज : (मानवीय सोच) राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या करने वाले चार शूटरों के पुलिस एनकाउंटर के मामले की जांच कर रहे न्यायिक आयोग को दो माह का अतिरिक्त समय दिया है।
दो सदस्यीय आयोग अब अपनी रिपोर्ट अगस्त के अंतिम सप्ताह में राज्य सरकार को सौंप सकता है। गृह विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि 24 फरवरी को माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटरों ने गोलियां व बम बरसाकर उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या कर दी थी।
इसके बाद प्रयागराज पुलिस ने छह मार्च को घटना में शामिल शूटर अरबाज और विजय चौधरी उर्फ उस्मान को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। 13 अप्रैल को एसटीएफ ने झांसी के बड़ागांव क्षेत्र में अतीक के बेटे असद और शूटर मोहम्मद गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया था।
