ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भदोही में फाइलेरिया की दवा खाने से 25 बच्चों की हालत बिगड़ी

भदोही  (मानवीय सोच)  औराई ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मल्लूपुर में गुरुवार को फाइलेरिया की दवा खाने से पहली से पांचवीं तक के 25 बच्चे बीमार हो गए। सभी को जिला अस्पताल ज्ञानपुर भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत सामान्य होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि बाकी अभी भी भर्ती हैं। खबर मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

मल्लूपुर गांव के अलग-अलग बस्ती के बच्चे प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। गुरुवार को फाइलेरिया अभियान के तहत आशा, आंगनवाड़ी और एएनएम दवा खिलाने के लिए विद्यालय पहुंची। 

बच्चों को दवा खिलाया जाने लगा। उसी दौरान पहली से चौथी कक्षा में पढ़ने वाली सुनिधि रश्मि, अर्पिता दूबे, ममता, शिखा, वंदना, काजल सहित 25 बच्चों को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। यह देख स्कूल प्रशासन में खलबली मच गई।

बीमार बच्चों की उम्र पांच से 10 साल है। आनन-फानन सभी बच्चों को जिला अस्पताल ज्ञानपुर के इमजरेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

मौके पर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, एसडीएम ज्ञानपुर, शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंच गए। सीएमओ ने बताया कि खाली पेट दवा खाने से दिक्कत हुई। कुछ देर में स्थिति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया की दवा खाली पेट नहीं खिलाई जाती है।

Scroll to Top