ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दुनिया के देशों को जलवायु परिवर्तन, सतत विकास के मुद्दे पर मिलकर काम करना चाहिए

नई दिल्ली : (मानवीय सोच)  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने गुरुवार को कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन,  सतत विकास जैसे मुद्दे काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं और दुनियाभर के देशों को इनका समाधान निकालने के लिये साथ मिलकर काम करना चाहिए. मुर्मू ने राष्ट्रीय रक्षा कालेज  के 62वें कोर्स से जुड़े शिक्षकों एवं कोर्स करने वाले सदस्यों को राष्ट्रपति भवन में संबोधित करते हुए यह बात कही . राष्ट्रपति ने कहा कि हमें न केवल पारंपरिक खतरों से निपटने के लिये अपने आप को तैयार रखना चाहिए बल्कि अप्रत्याशित प्रकृति सहित अनदेखे खतरों के लिये भी तैयारी करनी चाहिए .

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा कि हम विविधतापूर्ण दुनिया में हैं जहां पर एक छोटा बदलाव व्यापक प्रभाव डाल सकता है . उन्होंने कहा, ‘‘ कभी कभी इससे सुरक्षा से संबंधित आयाम जुड़े होते हैं . कोविड महामारी की गति ऐसे खतरों का एक उदाहरण है जिसका सामना आज मानवता कर रही है. इसके कारण मानव जाति इसके खतरों को समझ पायी है.”

मुर्मू ने कहा, ‘‘ जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे मुद्दे आज काफी महत्वपूर्ण हैं . यही समय है जब दुनिया के देशों को साथ आना चाहिए और इसका समाधान निकालने के लिये काम करना चाहिए .” राष्ट्रपति ने कहा कि सुरक्षा की बात अक्सर हमारी चर्चाओं में आती है और इसका व्यापक प्रभाव होता है.

Scroll to Top