उपमुख्यमंत्री बोले, सपा के समय खाली प्लाट पर कब्जा लेते थे गुंडे

सुल्तानपुर (मानवीय सोच) सुल्तानपुर लंभुआ में भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी विजय प्रताप त्रिपाठी के समर्थन में लोगों में जोश भरने आए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में खाली प्लाट को कब्जा कर लिया जाता था। गुंडे माफिया हावी रहते थे और हवा में बंदूकें लहराते थे। अब माफिया राज समाप्त हो गया है और कानून का राज स्थापित हो गया है।

उन्होंने कहा कि नगर विकास के लिए हम केंद्र प्रदेश से रकम ला सकते हैं। अगर जीत भाजपा की होगी तो योगी मोदी की जीत होगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि पूरे प्रदेश में सभी गांव में पंचायत भवन जगमगा रहे हैं। प्राथमिक स्कूलों की स्थिति में सुधार हुआ है। मुस्लिम महिलाओं के भले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काम किया। अब प्रदेश के सभी जिलों में 24 घंटे बिजली की सप्लाई हो रही है।

विकास के मुद्दे पर पूरे राष्ट्र में हम नंबर एक पर हैं। उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र में भी नंबर एक पर पहुंच रहा है। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी विजय प्रताप त्रिपाठी के समर्थन में मतदान करने की अपील की और कहा कि लंभुआ के विकास के लिए वोट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *