ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

तुर्की और सीरिया का विनाशकारी भूकंप भारत के लिए चेतावनी

रुड़की  (मानवीय सोच)  तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद अब आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिक भी चिंतित नजर आ रहे हैं. आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों ने कहा कि भूकंप को लेकर 1960 से मानक है, इसलिए उनके पास तकनीकी और नॉलेज बेस उपलब्ध है जिसका प्रयोग किया जा सकता है, जिससे भूकंप के समय जानमाल के नुकसान से बचा जा सकता है. वहीं भूवैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालयी क्षेत्रों में भूकंप आना एक स्वभाविक प्रकिया है.

आईआईटी वैज्ञानिक मनीष सिरखण्डे का कहना है कि पहाड़ों में भी भवनों को अब भूकंपरोधी बनाया जा रहा है, ताकि भूकंप के समय कोई जानमाल नुकसान से बचा जा सके. भवनों का डिजाइन इस तरह किया जाना चाहिए कि भले भवन डेमेज हो जाए मगर उसकी छत ना गिरे. तुर्की में मकानों के छत गिरने से ही नुकसान हुआ है.

वहीं आईआईटी के वैज्ञानिक भूकंप को लेकर लगातार काम कर रहे हैं. बड़े भूकंप के समय डेमेज सिस्टम को कैसे रोका जा सकता है. इसलिए वैज्ञानिक लगातार भूकंप को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं. आईआईटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि भूकंप आने से रोका नहीं जा सकता है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने से जानमाल के नुकसान से बचाया जा सकता है.

आईआईटी रुड़की भूकंप को लेकर लगातार काम कर रहा है. गढ़वाल और कुमाऊं में सायरन भी लगाए गए है जो कि भूकंप के समय काफी फायदेमंद हो सकते हैं. पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों के सतर्क रहने पर भूकंप से बचा जा सकता है. तुर्की का भूकंप भारत के लिए भी सतर्कता का सबक है. ऐसे में सरकारों को इस ओर ध्यान देना जरूरी है.

Scroll to Top